अफ़वाहों पर नहीं, काम पर भरोसा : अंजनी गुप्ता का साफ संदेश

अफ़वाहों पर नहीं, काम पर भरोसा : अंजनी गुप्ता का साफ संदेश

वार्ड संख्या 10 में चुनावी माहौल के बीच कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया और आपसी बातचीत के माध्यम से यह भ्रामक अफ़वाह फैलाने की कोशिश की जा रही है कि प्रत्याशी अंजनी गुप्ता कभी घर से बाहर नहीं निकलतीं और जनता ने उन्हें देखा तक नहीं है

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अंजनी गुप्ता समर्थकों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह पूरी तरह निराधार और सस्ती राजनीति का हिस्सा है। जनता भली-भांति जानती है कि अंजनी गुप्ता क्षेत्र में लगातार लोगों से संवाद कर रही हैं और जनसमस्याओं को समझने का प्रयास कर रही हैं।

अंजनी गुप्ता का साफ कहना है कि
“मैं चेहरे दिखाने या अफ़वाहों पर राजनीति करने में विश्वास नहीं रखती। मेरा भरोसा मेरे काम, मेरी सोच और जनता के विश्वास पर है।”

स्थानीय लोगों का मानना है कि चुनाव के समय इस तरह की अफ़वाहें उन प्रत्याशियों के खिलाफ फैलाई जाती हैं जिनकी पकड़ मज़बूत होती है। वार्ड 10 की जनता अब शब्दों नहीं, काम को प्राथमिकता देने के मूड में दिखाई दे रही है।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार इस तरह की अफ़वाहें अक्सर जनता के बीच उल्टा असर डालती हैं और प्रत्याशी के प्रति सहानुभूति व भरोसा और मज़बूत करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *